Bageshvar Dham ki padyatra : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 नवंबर से 16 नवंबर तक सनातन हिंदू एकता पदयात्रा कर रहे है। यह यात्रा दिल्ली के कात्यायनी देवी मंदिर से शुरू होकर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में समाप्त होगी।
10 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में शास्त्री लगभग 150 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह भजन, कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस पदयात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म की एकता और समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाना बताया गया है।

हर दिन का कार्यक्रम इस तरह रहेगा
8 नवंबर
यात्रा जिरखोद मंदिर से राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के साथ शुरू होगी। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में भोजन और रात में दशहरा मैदान में विश्राम होगा।
9 नवंबर
फरीदाबाद से यात्रा बल्लभगढ़ मंडी की ओर जाएगी। दोपहर में भोजन के बाद रात को सीकरी में ठहराव रहेगा।
10 नवंबर
सुबह सीकरी से यात्रा चलेगी और दोपहर में पृथला पहुंचेगी। रात को पलवर स्कूल में विश्राम होगा।
11 नवंबर
सुबह यात्रा पलवर से निकलेगी। दोपहर में शुगर मिल पर भोजन और रात को मित्र हाल में ठहराव होगा।
12 नवंबर
यात्रा मित्र हाल से निकलेगी। दोपहर में बंचारी जीबीएम पर भोजन और रात को होटल मंडी में विश्राम होगा।
13 नवंबर
होटल मंडी से यात्रा कोर्ट 1 बॉर्डर होते हुए कोसी मंडी पहुंचेगी, जहां रात का विश्राम होगा।
14 नवंबर
यात्रा कोसी मंडी से चलेगी और रात को गुप्ता रेजिडेंसी में ठहराव होगा।
15 नवंबर
यादव हरियाणा ढाबा पर भोजन के बाद यात्रा राधा गोविंद मंदिर में विश्राम करेगी।
16 नवंबर
यात्रा का आखिरी दिन होगा। यह यात्रा वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में समाप्त होगी।
जया किशोरी और अन्य संत भी होंगे साथ
इस पदयात्रा में जया किशोरी और अनिरुद्ध आचार्य जैसे प्रसिद्ध संत भी शामिल होंगे। यह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दूसरी पदयात्रा है। यात्रा के दौरान जगह-जगह भजन, कीर्तन, सत्संग और पूजा का आयोजन किया जाएगा।
सनातन धर्म और एकता का संदेश
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह यात्रा सनातन धर्म की एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के लिए निकाली जा रही है। भक्तों और संतों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है।

