होम = देश = Weather Update : यूपी में तेज़ हवा और आंधी की संभावना, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update : यूपी में तेज़ हवा और आंधी की संभावना, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

by | Sep 12, 2025 | देश

Weather Update :देशभर में मानसून की बारिश ने गर्मी को पीछे छोड़ते हुए लोगों को राहत दी है। नदियों, तालाबों और बांधों में पानी का स्तर बढ़ गया है। हालांकि कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-राजस्थान में अलर्ट

दिल्ली में मानसून की शुरुआत धीमी रही थी, लेकिन हाल के सप्ताहों में बारिश का सिलसिला तेज़ हुआ है। IMD के अनुसार, अगले 72 घंटों में राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना है।
राजस्थान में भी मानसून ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

पश्चिम और मध्य भारत पर मानसून का असर

महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण में भारी बारिश के संकेत हैं। मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ने से भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश में हल्की बारिश का दौर रह सकता है। 15-16 सितंबर से नया सिस्टम बनने के बाद फिर से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।

पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बरसात

मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में लगातार मूसलाधार बारिश जारी रहेगी।

बंगाल