Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना कम है। तापमान में वृद्धि होगी और उमस बढ़ेगी। 15 सितंबर तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि 12 सितंबर तक थोड़े बादल रहेंगे। लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। 13 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 14 और 15 सितंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
इसका मतलब है कि तेज बारिश या आंधी-तूफान की संभावना नहीं है। लंबे समय तक बारिश नहीं होने से दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ेगा। अभी अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में उमस और पसीने से लोग परेशान होंगे।
जानें यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। माैसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए पूर्वी तराई के कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर समेत 11 जिलों में मध्यम भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़े : Horoscope 11 September, 2025 : आज किसकी चमकेगी किस्मत? जानें अपना भविष्यफल

