Weather Alert : मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथी ही तेज हवाएं का भी “येलो अलर्ट” जारी किया है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का दौर जारी है। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली में जोरदार बारिश हुई।
IMD ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूयतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों से यातायात जाम, ,सड़कों पर फिसलन, बागानों, बागवानी एंव खेतों में खड़ी फसलों को संभावित नुकसान और कच्चे घरों, दिवारों एवं झुग्गी-झोपड़ियों को मामूली क्षति सहित कमजोर संरचनाओं को आंशिक क्षति के बारे में चेतावनी जारी की है।
लोगों को जलभराव का करना पड़ा सामना
विभाग ने बताया कि बारिश की वजह से उत्तर, मध्य, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को जलभराव और यातायात जाम का सामना करना पड़ा।
विभाग ने लोगों को यातायात संबंधी सलाह का पालन करने, जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने, खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने और जल निकायों एवं विद्युत प्रतिष्ठानों से दूर रहने की सलाह दी है। लोगों से बिजली के तारों को न छूने, खंभों के पास न खड़े होने और भारी बारिश की स्थिति में तुरंत सुरक्षित आश्रय लेने का आग्रह किया है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के मुताबिक, उनके बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दिन में जलभराव की कम से कम 10 शिकायतें मिलीं और उनमें से अधिकांश को एक घंटे के भीतर ही दूर कर दिया गया।
विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। उसने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
ये भी पढ़े : Bihar Politics : ललन सिंह ने लालू की तस्वीर शेयर कर राहुल पर साधा निशाना

