होम = देश = उपराष्ट्रपति चुनाव : बी सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन किया दाखिल, सोनिया-राहुल रहे मौजूद

उपराष्ट्रपति चुनाव : बी सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन किया दाखिल, सोनिया-राहुल रहे मौजूद

by | Aug 21, 2025 | देश

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए विपक्ष की तरफ से बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान सोनिया गांधी, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, रामगोपाल यादव, DMK सांसद तिरुचि शिवा, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत  और गठबंधन के कई अन्य नेता भी नामांकन के वक्त मौजूद रहे है।

बता दें कि विपक्ष के 80 सांसदों ने प्रस्तावक और अनुमोदक के तौर पर अपने साइन किए है। इनमें सोनिया गांधी का भी नाम शामिल है। उपराष्ट्रपति चुनाल 9 सितंबर को होने वाले है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स (X) पर नामांकन का कार्यक्रम साझा किया. विपक्षी INDIA गठबंधन के तमाम नेता सुबह 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में एकत्र होंगे। इसके बाद वे सामूहिक रूप से राज्यसभा महासचिव और इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी के कार्यालय जाएंगे और नामांकन दा दाखिल करेंगे।

सीपी राधाकृष्णन ने किया नामांकन

इससे पहले एनडीए (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया। नॉमिनेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, होम मिनिस्टर अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे।

सीपी राधाकृष्णन ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया है जिनमें से हर सेट पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर हैं। प्रधानमंत्री मोदी मुख्य प्रस्तावक थे। पहले सेट में मुख्य प्रस्तावक के रूप में पीएम मोदी ने साइन किया है।

ये भी पढ़े : हमले के बाद दिल्ली सीएम की सुरक्षा में बदलाव, केंद्र सरकार ने तैनात किए Z category CRPF