Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 96% सांसदों ने मतदान किया। संसद भवन में बनाए गए केंद्रों पर लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों ने अपने मत डाले। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव दोनों सदनों के सांसदों से बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। मतगणना के बाद शाम को नतीजे घोषित होने की संभावना है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
#WATCH | Lok Sabha Speaker Om Birla casts his vote for the Vice Presidential election.
(Source: Lok Sabha Secretariat) pic.twitter.com/SUOrIVa0Mj
— ANI (@ANI) September 9, 2025
पहले खबर थी कि उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर एनडीए सांसदों के लिए आज शाम केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर डिनर आयोजित होगा। लेकिन अब योजना बदल गई है। डिनर की जगह सांसदों को सिर्फ मिठाइयां बांटी जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद कहा कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत तय है। उन्होंने बताया कि पूरा एनडीए मजबूती से उनके साथ खड़ा है। पासवान ने दावा किया कि विपक्ष के कुछ सांसद भी एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। उनके अनुसार, अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए यदि विपक्षी सदस्य भी समर्थन देंगे तो सीपी राधाकृष्णन बड़े अंतर से देश के उपराष्ट्रपति चुने जाएंगे।
ये भी पढ़े : Vice President Elections 2025 : पीएम मोदी ने सबसे पहले डाला वोट, सोनिया- राहुल और प्रियंका भी आएं नजर
बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में कोई आश्चर्यजनक परिणाम आने की उम्मीद नहीं है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास संख्याबल उसके पक्ष में है। हालांकि, इंडिया ब्लॉक कई अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर, एनडीए उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। विपक्ष को उम्मीद क्रॉस वोटिंग पर है।

