Parliament Winter Session : राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा- “यही वंदे मातरम् है जिसने 1947 में देश को आजादी दिलाई। स्वतंत्रता संग्राम का भावात्मक नेतृत्व इस वंदे मातरम् के जयघोष में था। यहां कोई पक्ष-प्रतिपक्ष नहीं है, हम सबके लिए यह रण स्वीकार करने का अवसर है, जिस वंदे मातरम् के कारण हमारे लोग आजादी का आंदोलन चला रहे थे उसी का परिणाम है कि आज हम सब यहां बैठे हैं।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा वार करते हुए कहा, ”जब वंदे मातरम् के 100 साल पूरे हुए थे, तब देश आपातकाल के जाल में जकड़ा हुआ था। उस समय संविधान का गला घोंट दिया गया था।”
बताते चले कि संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। बीते पांच दिनों में से तीन दिन हंगामेदार रहे। लोकसभा ने कई बिल पास कर उन्हें राज्यसभा भेजा है। इस बीच SIR और BLO की मौतों का मुद्दा, इंडिगो एयरलाइन संकट और प्रदूषण पर चर्चा प्रमुख रही। अब सोमवार को संसद में वंदे मातरम् पर बहस हो रही है।

