UP Police Exam City Slip 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
ऐसे करें UP Police Exam City Slip डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए लिंक ‘UP Police Exam City Slip 2025’ पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
ये भी पढ़े – देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपनी सिटी स्लिप ध्यान से जांच लें और परीक्षा दिवस पर सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें।

