होम = देश = कूड़े के ढेर में छिपा ‘खजाना’: कर्नाटक की महिला भिखारी के पास से बरामद हुए लाखों रुपये, गिनते-गिनते लोगों के उड़े होश

कूड़े के ढेर में छिपा ‘खजाना’: कर्नाटक की महिला भिखारी के पास से बरामद हुए लाखों रुपये, गिनते-गिनते लोगों के उड़े होश

by | Oct 25, 2025 | देश

Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरु शहर में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब एक दिव्यांग महिला भिखारी के पास से लाखों रुपये बरामद हुए। हैरत की बात यह थी कि महिला ने ये सारी रकम कूड़े के ढेर में छिपाकर रखी हुई थी। यह अनोखा मामला मंगलुरु के पठानपुरा इलाके का है, जहां पिछले करीब 13 साल से एक मानसिक रूप से कमजोर महिला सड़क किनारे एक पुराने मकान के बाहर रह रही थी।

लोगों के उड़े होश

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब मोहल्ले के कुछ लोगों ने महिला को उस जगह से हटाने की कोशिश की, तो उसने पास रखे कुछ कट्टों और थैलों को मजबूती से पकड़ लिया। सुबह से शाम तक वह उन्हीं थैलों को अपने पास दबाए बैठी रही, जिससे लोगों को शक हुआ कि उसमें कुछ कीमती चीज़ छिपी है। जब पड़ोसियों ने हिम्मत कर उन कट्टों की तलाशी ली, तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। थैलों के अंदर नोटों और सिक्कों के ढेर मिले। लोगों ने गिनना शुरू किया तो रकम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी। बताया जा रहा है कि महिला के पास से एक लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद हुई है।

पुलिस ने दी जानकारी

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नकदी को कब्जे में ले लिया और महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी शुरू की। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पैसा महिला को कहां से मिला और उसने इसे इतने सालों तक कूड़े के ढेर में क्यों छिपा कर रखा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद बरामद राशि को किसी जरूरतमंद या सामाजिक संस्था को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल इलाके में यह रहस्यमयी “कूड़े का खजाना” चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े – देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान

बंगाल