होम = देश = ढाका में दर्दनाक हादसा: स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का जेट, कई लोगों की मौत की आशंका

ढाका में दर्दनाक हादसा: स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का जेट, कई लोगों की मौत की आशंका

by | Jul 21, 2025 | देश

Dhaka Accident: ढाका के उत्तरा इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बांग्लादेश वायुसेना का एक जेट स्कूल पर गिर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की हुई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका है। जानिए क्या है पूरा मामला

हादसा कैसे हुआ?

सोमवार दोपहर करीब डेढ़ मिनट की उड़ान के बाद बांग्लादेश एयरफोर्स का एफ-7 बीजीआई ट्रेनिंग जेट ढाका के उत्तरा स्थित माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के ऊपर जा गिरा। विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ तकनीकी खराबी के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और स्कूल की इमारत से टकरा गया।

इलाके में मची दहशत

हादसे के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्कूल परिसर में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जलते हुए मलबे से उठता धुआं और घायल लोग दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों ने बताया कि चारों तरफ चीख-पुकार का माहौल था। और हर जगह दहशत फैल गई।

एक की मौत की पुष्टि, कई घायल

बांग्लादेश की सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) विभाग के मुताबिक, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन अभी मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

जांच जारी

घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की असल वजह तकनीकी खराबी हो सकती है, लेकिन जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल स्कूल को खाली करवा दिया गया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़े – नोएडा-दिल्ली वाले हो जाएं अलर्ट! : बॉर्डर पर मिलेगा भारी जाम, ट्रैफिक से बचने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल