PM Modi Shubhanshu Meet: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर कदम रखने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया। शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री को अपने अंतरिक्ष के मिशन और अनुभवों की विस्तार से जानकारी दी।
पीएम ने पोस्ट में लिखा…
प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO अंतरिक्ष यात्री की जैकेट पहने शुक्ला का गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया और उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चले। शुक्ला ने प्रधानमंत्री को एक्सिओम-4 मिशन का ‘मिशन पैच’ भी भेंट किया। लखनऊ में जन्मे अंतरिक्ष यात्री ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई तस्वीरें भी मोदी के साथ साझा कीं।
Had a great interaction with Shubhanshu Shukla. We discussed a wide range of subjects including his experiences in space, progress in science & technology as well as India's ambitious Gaganyaan mission. India is proud of his feat.@gagan_shux pic.twitter.com/RO4pZmZkNJ
— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu) से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। पीएम ने पोस्ट में लिखा कि शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की भारत को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।
लोग मुझसे भी ज्यादा गगनयान को लेकर उत्साहित
शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu)ने कहा, ‘मैं जहां भी गया, जिससे भी मिला, सभी मुझसे मिलकर बहुत खुश हुए, बहुत उत्साहित हुए। सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी को पता था कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में क्या कर रहा है। सभी को इस बारे में पता था और कई लोग ऐसे भी थे जो मुझसे भी ज्यादा गगनयान को लेकर उत्साहित थे, जो आकर मुझसे पूछ रहे थे कि आपका मिशन कब शुरू हो रहा है।’
शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ था और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था। शुक्ला रविवार को भारत लौट आये।
ये भी पढ़े : Today Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल

