होम = देश = दिल्ली सीएम हमले के आरोपी को देर रात कोर्ट में किया पेश, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा…

दिल्ली सीएम हमले के आरोपी को देर रात कोर्ट में किया पेश, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा…

by | Aug 21, 2025 | देश

Rekha Gupta Attacked: राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में एक बड़ी सूचना मिली है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को देर रात ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर बड़ी जांच की जा रही है।

राजकोट भी ले जाया जा सकता है

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी को राजकोट भी ले जाया जा सकता है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यमंत्री के घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने की तैयार में है, ताकि यह समझा जा सके कि हमला कैसे हुआ।

फोन को फॉरेसिक जांच के लिए भेजा

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन जब्त कर लिया और फोन को फॉरेसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके द्वारा पुलिस ये पता लगाएगी कि आरोपी ने दिल्ली आने के बाद यहां किससे मुलाकात की और किनसे बातचीत की।  दिल्ली पुलिस अब इस पूरे मामले में बड़ी साजिश (larger conspiracy) की जांच कर रही है।

दरअसल, बुधवार सुबह सिविल लाइन्स स्थित सीएम के कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान 41 वर्षीय राजेश ने मुख्यमंत्री पर हमला किया था। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन्स थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 132 और 221 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े : Weather Alert : मुंबई के बाद गुजरात बेहाल, 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस हमले में सीएम गुप्ता के सिर, कंधे और हाथों में चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, “हमलावर ने पूरी तैयारी के के साथ हमला किया था। यह जानलेवा भी हो सकता था।”