Today Weather Update : उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ रही है। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा और घनी धुंध व शीतलहर के कारण लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ा। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।
IMD का अलर्ट – इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी तापमान लगातार गिर रहा है। कई जगहों पर रात का तापमान 3 से 7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई इलाकों में शीतलहर चलने की बहुत अधिक संभावना है।
दिल्लीवासी तैयार रहें कड़कड़ाती ठंड के लिए
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। आज तापमान में हल्का इजाफा होने की उम्मीद है, लेकिन धुंध बनी रह सकती है। तापमान 11 दिसंबर से और 2 डिग्री नीचे जा सकता है। इसलिए लोगों को आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
कश्मीर में पारा -4.3°C तक गिरा
कश्मीर में तापमान रात में थोड़ा बढ़ा है, लेकिन अभी भी हिमांक (0°C) से नीचे है।
- पहलगाम (-4.3°C) सबसे ठंडा स्थान रहा।
- श्रीनगर में तापमान -0.9°C दर्ज किया गया।
- काजीगुंड में -1°C,
- कुपवाड़ा में -0.8°C,
- कोकरनाग में -1.1°C तापमान रहा।
कश्मीर में आज हल्की बर्फबारी की संभावना है।
हिमाचल में घने कोहरे का येलो अलर्ट
IMD ने बताया कि उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार तक घना कोहरा रहने का अनुमान है। बिलासपुर जिले के भाखड़ा बांध क्षेत्र और मंडी जिले की बल्ह घाटी में सोमवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

