Kolkata Earthquake : कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 10.08 से 10.10 बजे के बीच कुछ सेकंड के लिए महसूस किया गया। भूकंप कोलकाता, मालदा, नादिया, कूचबिहार और कई अन्य जिलों में महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई।
स्थानीय समयानुसार झटके सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर दर्ज किए गए. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक भूकंप के बाद कई क्षेत्रों से हल्के झटकों की सूचनाएं भी सामने आई हैं।
ये भी पढ़े : G20 समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए PM मोदी, कौन-कौन से अहम सत्रों में होगा बड़ा ऐलान?
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी में था। यह झटके कोलकाता के साथ ही आसपास के जिलों और उत्तर बंगाल में भी महसूस किए गए। कूचबिहार, दिनाजपुर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, पूरे राज्य में कहीं से भी इस भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

