होम = देश = लद्दाख में हंगामा: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी से क्यों बढ़ा तनाव?

लद्दाख में हंगामा: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी से क्यों बढ़ा तनाव?

by | Sep 26, 2025 | देश

Ladakh protest: सोनम वांगचुक नाम के एक पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी को लद्दाख में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर यह आरोप है कि उन्होंने हिंसक प्रदर्शन में लोगों को भड़काया।

सोनम वांगचुक गिरफ़्तार

लद्दाख के मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक(sonam wangchuk) को उनके गांव उल्याकटोपो से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी लेह में हुई हाल की हिंसक झड़पों के केवल दो दिन बाद हुई है। वांगचुक की गिरफ्तारी से उनके परिवार और कई राजनीतिक दलों में गहरा रोष है।

परिवार की नाराजगी

सोनम की पत्नी गीतांजलि ने कहा कि उनके पति के साथ बिना किसी वजह के अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति ने हमेशा शांति और पर्यावरण के लिए काम किया है, लेकिन उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया गया है।

राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वादों से मुकर कर ऐसा कदम लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है।पीडीपी की महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह काफी परेशान करने वाली घटना है क्योंकि सोनम वांगचुक शांति के पक्षधर हैं। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नेता गुलाम अहमद मीर ने गिरफ्तारी को गलत और अनुचित करार दिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इसे सरकार की डराने-धमकाने वाली नीति बताया।

हिंसा के पीछे का कारण

लेह की हिंसा के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे प्रदर्शनकारी थे, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। स्थानीय कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कोई दोष नहीं है और मामला पूरी तरह जांच का विषय है।

ये भी पढ़े: NSA के तहत सोनम वांगचुक गिरफ्तार, लेह में इंटरनेट सेवा बं

कर्फ्यू और इंटरनेट बंद

हालांकि , आज भी लेह में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद है। इससे स्थानीय लोग और प्रदर्शनकारी दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इस तरह का माहौल पुराना कश्मीर के हालात की याद दिलाता है।

सोनम वांगचुक(sonam wangchuk) की गिरफ़्तारी ने लद्दाख में बढ़ते तनाव को और बढ़ा दिया है। उनकी गिरफ़्तारी पर राजनीतिक और सामाजिक अस्तर पर कठोर प्रतिक्रियां आ रही हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सरकार सचमुच में समस्याएं सुनना चाहती है या नहीं ।

बंगाल