Gold-Silver Rate Fall: सोना–चांदी के बाजार में गुरुवार को ऐसा भूचाल आया कि निवेशक हैरान रह गए। बुधवार को तेज़ी से भागने के बाद गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतें अचानक धराशायी हो गईं। MCX पर चांदी का दाम 2% से ज्यादा लुढ़क गया, जबकि सोने में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
चांदी में भारी क्रैश
MCX पर 5 मार्च Expiry वाली चांदी गुरुवार सुबह पिछले बंद भाव से टूटकर खुली और दोपहर 2:30 बजे तक 4,223 रुपये या 2.23% की बड़ी गिरावट के साथ 1,78,129 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। यह गिरावट पिछले कुछ महीनों में चांदी के लिए सबसे तेज़ मानी जा रही है।
घरेलू बाजार में भी चांदी सस्ती
IBJA के अनुसार, बुधवार को चांदी 1,78,190 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गुरुवार को यह सीधे फिसलकर 1,75,713 रुपये प्रति किलो पर खुली, यानी 2,477 रुपये की सीधी गिरावट। घरेलू बाज़ार में भी यह क्रैश निवेशकों के लिए चौंकाने वाला साबित हुआ है।
सोने का भी हाल बिगड़ा
सोना भी चांदी के साथ ही कमजोर हुआ। MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाला सोना 835 रुपये टूटकर 1,29,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।IBJA रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना बुधवार के 1,28,214 रुपये से गिरकर गुरुवार को 1,27,755 रुपये पर खुला, यानी 459 रुपये सस्ता। ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्वेलरी खरीदते समय 3% GST और मेकिंग चार्ज अलग से लगता है, इसलिए बाजार में मिलने वाली कीमतें इससे अधिक होंगी।
अचानक क्यों टूटा बाजार?
कीमतों में इस तेज़ गिरावट के पीछे दो मुख्य कारण माने जा रहे हैं-
- भारी प्रॉफिट बुकिंग, जिससे ग्लोबल से लेकर घरेलू बाजार तक दबाव बना।
- भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत, जिसने सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग कम कर दी।
हालांकि, शादी के मौसम में उपभोक्ताओं के लिए यह गिरावट एक बड़ी राहत लेकर आई है।

