Sonia Gandhi : दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय नागरिकता लेने से पहले ही अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवा लिया था।
यह नोटिस उस रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया, जिसमें मजिस्ट्रेट के सितंबर के फैसले को चुनौती दी गई थी। मजिस्ट्रेट ने उस शिकायत को खारिज कर दिया था जिसमें कहा गया था कि 1980-81 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम गलत तरीके से जोड़ा गया था।
सेशंस कोर्ट के जज विशाल गोगने ने पिटीशनर की शुरुआती दलीलें सुनने के बाद सोनिया गांधी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

