होम = खेल = क्रिकेट = रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी, वनडे क्रिकेट में छक्कों का नया सम्राट बना ‘हिटमैन’, शाहिद आफरीदी का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी, वनडे क्रिकेट में छक्कों का नया सम्राट बना ‘हिटमैन’, शाहिद आफरीदी का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs SA ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को खेले गए पहले वनडे में रोहित शर्मा ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें ‘हिटमैन’ कहा जाता है। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित ने न सिर्फ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि वनडे इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसे वर्षों से अटूट माना जा रहा था।

रोहित ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैच से पहले वह शाहिद आफरीदी से सिर्फ तीन छक्के पीछे थे। 20वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर लगाया गया जोरदार छक्का वो पल था, जिसने आफरीदी को पीछे छोड़ते हुए रोहित को शीर्ष पर पहुंचा दिया।

वनडे में सर्वाधिक छक्कों की सूची अब ऐसे बदली

352*- रोहित शर्मा (भारत)
351- शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान/एशिया/ICC)
331- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
270- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका/एशिया)
229- एमएस धोनी (भारत)

रोहित ने 277 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि आफरीदी ने अपने 398 वनडे में 351 छक्के लगाए थे। रोहित का यह रिकॉर्ड बताता है कि उनकी पावर-हिटिंग किस स्तर की है।

मैच में रोहित–कोहली की धमाकेदार साझेदारी

पहले वनडे में रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके साथ विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यह वनडे इंटरनेशनल में दोनों की 20वीं शतकीय साझेदारी है, जो भारतीय क्रिकेट की सबसे सफल जोड़ियों में से एक है। रोहित को मार्को जानसेन ने LBW आउट किया, लेकिन इससे पहले वह लगातार तीसरे वनडे मैच में 50+ स्कोर बना चुके थे। रोहित का यह ऐतिहासिक छक्का और टूटा आफरीदी का रिकॉर्ड भारतीय फैंस के लिए इस मैच को यादगार बना गया।

ये भी पढ़े: काश मैं ये वीकेंड का वार नहीं करता… बिग बॉस 19 में फूट पड़ा सलमान खान का दर्द

बंगाल