Today Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला थम-थम कर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 सितंबर तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस समय दिल्ली का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उत्तर-पश्चिम भारत में अब तक मानसून में जून से अगस्त तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मानसून की बारिश ने अगस्त में बीते 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
लगातार गिरता जा रहा तापमान
दिल्ली एनसीआर में बीते 24 घंटे के दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई है। हालांकि बहुत तेज बारिश बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर में देखने को नहीं मिली है, लेकिन लगातार तापमान गिरता जा रहा है। अगस्त के महीने में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच चुका है।
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
बारिश का कहर आज फिर से दिल्ली एनसीआर में देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि गुड़गांव और फरीदाबाद के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। यानी आज ऑफिस जाने से लेकर ऑफिस से लौटने तक लोगों को बारिश सताने वाली है, जिस वजह से लोगों को खास ख्याल रखना होगा।
🔴Red Nowcast Warning: Heavy spells (>15mm/hr) accompanined with thunderstorm
🟠Orange Nowcast warning: Moderate Spells (5-15 mm/hr) accompanied with thunderstorms
Districts under rednowcast warnings (Valid upto 0900 Hrs IST of today) are #Meerut, Hapur, Bulandshar,… pic.twitter.com/xeLgdHy5nC
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 1, 2025
6 सितंबर तक इन इलाकों में अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 सितंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक 6 सितंबर तक नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इस दौरान मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं, बीच-बीच में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन फिलहाल बारिश का सिलसिला अभी थमेगा नहीं। 17 सितंबर से मौसम की विदाई होनी शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़े : Electricity expensive in UP : सितंबर में उपभोक्ताओं पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ, जानें पूरी वजह

