होम = जॉब एंड एजुकेशन = SSC अभ्यर्थियों पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा….

SSC अभ्यर्थियों पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा….

Rahul Gandhi on Cancellation of SSC exam: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के विरोध मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सोमवार (25 अगस्त) को प्रतिक्रिया दी। राहुल ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को शर्मनाक करार दिया है। वहीं प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि छात्रों पर बल का इस्तेमाल करना अमानवीय है।

राहुल गांधी  (Rahul Gandhi)  ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज – शर्मनाक ही नहीं, एक डरपोक सरकार की पहचान है। युवाओं ने सिर्फ अपना हक मांगा था – रोजगार और न्याय। मिली क्या? लाठियां। साफ है – मोदी सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है, न उनके भविष्य की। क्यों हो? ये सरकार जनता के वोटों से नहीं, वोट चुराकर सत्ता में आई है।”

उन्होंने Rahul Gandhi लिखा, ”पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा चुराएंगे, फिर नौकरियां चुराएंगे, फिर आपका हक और आवाज – दोनों कुचल देंगे! युवाओं, किसानों, गरीबों, बहुजनों और अल्पसंख्यकों – आपका वोट इन्हें चाहिए नहीं, इसलिए आपकी मांगे कभी इनकी प्राथमिकता नहीं होंगी। अब वक्त है – डरने का नहीं, डटकर मुकाबला करने का।”

प्रियंका गांधी गांधी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे SSC छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग अमानवीय और शर्मनाक है। हर परीक्षा में धांधली, हर भर्ती में घोटाला और पेपर लीक से पूरे देश के युवा त्रस्त हैं। भाजपा राज में भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। उसे ठीक करने और युवाओं की बात सुनने की जगह उनपर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों पर क्रूरता बरतने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए।”

बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के विरोध में हजारों छात्र दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी लिया। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़े : अमित शाह आए सामने, विपक्ष पर बोला तीखा हमला -‘जेल को ही CM हाउस, PM हाउस बना….

बंगाल