होम = देश = राहुल गांधी की तुलना औरंगजेब से… नेहरू परिवार का शासन कांग्रेस को भी ले जाएगा अंधकार में, बीजेपी ने जमकर किए पलटवार

राहुल गांधी की तुलना औरंगजेब से… नेहरू परिवार का शासन कांग्रेस को भी ले जाएगा अंधकार में, बीजेपी ने जमकर किए पलटवार

by | Dec 15, 2025 | देश

BJP Comparison Rahul Gandhi Aurangzeb: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में बीजेपी पर जमकर हमला किया गया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारे लगाए, जिसे लेकर बीजेपी ने पलटवार किया। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार का अपमान कर रही है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य वही होगा, जैसा मुगल साम्राज्य का अंतिम दौर औरंगजेब के समय हुआ।

मुस्लिम लीग-माओवादी एजेंडे पर चलती है कांग्रेस

त्रिवेदी ने नेहरू परिवार की तुलना मुगल बादशाहों से करते हुए बताया कि नेहरू परिवार के छह नेताओं मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस पर शासन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि राहुल गांधी छठे हैं और इसके बाद कांग्रेस का भी वही अंधकार और पतन होगा जो मुगलों के अंतिम समय में हुआ। कांग्रेस मुस्लिम लीग-माओवादी एजेंडे पर चलकर अराजकता फैलाने का मंच बन रही है। ऐसे कार्य और नारे पार्टी के लिए भविष्य में गंभीर परिणाम ला सकते हैं।”

प्रियंका गांधी का BJP पर निशाना

रैली में प्रियंका गांधी ने BJP पर निशाना साधते हुए चुनौती दी कि बीजेपी निष्पक्ष चुनाव में मुकाबला करें, लेकिन उनका कहना था कि यह पार्टी कभी जीत नहीं पाएगी। कांग्रेस नेताओं ने इसे अवैध तरीके से सत्ता हासिल करने वाली पार्टी बताते हुए विरोध किया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बयानबाजी से चुनावी माहौल और सियासी बहस दोनों गरमाएंगी। बीजेपी ने अपने इतिहास और मुगल साम्राज्य के उदाहरण का हवाला देकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया, जबकि कांग्रेस ने रैली में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला।

ये भी पढ़े: उत्तर मुंबई को मिलेगी नई पहचान, पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान! AAI रडार गोराई होगा शिफ्ट, 1,000 एकड़ जमीन पर बनेंगे 50,000 घर