होम = दुनिया = राजघाट पर पुतिन ने आखिर क्या लिख दिया? लिखावट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

राजघाट पर पुतिन ने आखिर क्या लिख दिया? लिखावट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Putin India Visit : भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति भवन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण करने के बाद विजिटर्स बुक पर साइन किए। इस समय  उनकी हैंडराइटिंग काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हैदराबाद हाउस में रखी राय

हैदराबाद हाउस में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन मामले पर अपनी साफ राय रखी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से उनकी रूस के राष्ट्रपति पुतिन से कई बार बात हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि दुनिया में फिर से शांति लौटेगी और बातचीत के ज़रिए इस समस्या का हल निकलेगा। उनकी यह बात आज की भारत–रूस बातचीत और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय माहौल के महत्व को भी दिखाती है।

ये भी पढ़ें : पुतिन का नाश्ता बेहद खास, बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी की पसंद ये भारतीय डिश, जानें क्या खाते हैं पुतिन?

इतना पढ़े-लिखे हैं पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने घर के पास वाले स्कूल में की. इसके बाद उन्होंने 1975 में लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी (अब सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी) से कानून की पढ़ाई (LLB) पूरी की। पढ़ाई के बाद वे रूस की खुफिया एजेंसी KGB में शामिल हुए और खुफिया कामों में माहिर बन गए। बाद में, 1990 के दशक में, पुतिन ने अर्थशास्त्र में Ph.D की डिग्री भी हासिल की।