Narendra Modi met with Xi Jinping : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन 2025 के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को दो दिवसीय चीन यात्रा पर पहुँचे. जहां वो प्रधानमंत्री तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
1 सितम्बर को होगी एससीओ नेताओं की बैठक
1 सितम्बर को होने वाली प्रमुख एससीओ नेताओं की बैठक से पहले मोदी ने द्विपक्षीय बैठक के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. बैठक के पहले दृश्य के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन के निमंत्रण के लिए शी जिनपिंग को धन्यवाद दिया. मोदी ने कहा कि कज़ान में हमारी बैठक सार्थक रही. हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली है. सीमाओं पर शांति और स्थिरता है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी शुरू हो रही हैं. हमारे देशों के बीच सहयोग से 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं ,यह मानवता के लिए आवश्यक है.
भारत और चीन के बीच संबंधों में आई नरमी
दोनों नेताओं के बीच यह बैठक भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों में आई नरमी तथा नई दिल्ली के साथ ट्रम्प के टैरिफ विवाद की पृष्ठभूमि में हो रही है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस के फैसलों के तहत सबसे पहले भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. ट्रंप के अनुसार,यह फैसला नई दिल्ली द्वारा दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाए जाने के जवाब में और ब्रिक्स में भारत की भागीदारी और रूस से तेल खरीदने पर दंड के तौर पर लिया गया था.
ये भी पढ़ें : चीन में रेड कारपेट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, SCO समिट में विश्व नेताओं से करेंगे मुलाकात
हालांकि बाद में ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल की खरीद के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की,जिससे कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया. इस बीच चीन जो रूसी तेल भी खरीदता है को वाशिंगटन द्वारा अतिरिक्त टैरिफ से छूट दी गई.

