PM Modi in Lok Sabha: लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य आतंकी ठिकानों को तबाह करना था, इसलिए जब लक्ष्य पूरा हुआ तो हमने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 9 मई की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति का फोन आया था, उन्होंने पाकिस्तान द्वारा बड़ा हमला करने की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: सीजफायर पर लोकसभा में राहुल गांधी ने दिया PM मोदी को चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहे…
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में स्पष्ट करते हुए कहा, “भारत से दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा। अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने जरूर मुझे 9 मई की रात को फोन किया था।”
यह भी देखें: PM Modi Parliament Speech: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले PM Modi संसद में सुनाई असली कहानी | Top News

