होम = PM Modi = पीएम मोदी 17 सितंबर को होंगे 75 वर्ष के, दुनिया भर के नेताओं ने की तारीफ

पीएम मोदी 17 सितंबर को होंगे 75 वर्ष के, दुनिया भर के नेताओं ने की तारीफ

by | Sep 16, 2025 | PM Modi, देश

PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इस बार वह 75 साल के हो जाएंगे। जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी मध्य प्रदेश के धार जिले में रहेंगे, जहां वह एक विशाल टेक्सटाइल पार्क का लोकार्पण करेंगे।

वडनगर, गुजरात में जन्मे नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन चुके हैं। वह लगातार दो बार पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं। उनकी लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी कई देशों में उनकी छवि मजबूत मानी जाती है। जुलाई में जारी डेमोक्रेटिक लीडर अप्रूवल रेटिंग में भी मोदी शीर्ष पर रहे। बीते 11 सालों में उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नेतृत्व आत्मविश्वास से किया है।

वैश्विक नेताओं ने क्या कहा पीएम मोदी पर?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि मोदी सरकार की इंडिया फर्स्ट सोच और मेक इन इंडिया पहल ने भारत में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। उन्होंने भारत को स्थिर और लाभकारी निवेश गंतव्य बताया।

Vladimir Putin

Vladimir Putin

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को अपना “सच्चा मित्र” बताया। उन्होंने कहा था, “मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं और मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा।” उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि वह अपने अच्छे दोस्त पीएम मोदी से बातचीत के लिए उत्सुक हैं।

Donald Trump

Donald Trump

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी को “बॉस” तक कह दिया। उन्होंने मंच से कहा कि पिछली बार यहां ब्रूस स्प्रिंगस्टीन थे, लेकिन पीएम मोदी जैसा प्रभावशाली कोई नहीं है।

Anthony Albanese

Anthony Albanese

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जी-7 सम्मेलन के दौरान मोदी से कहा था, “आप सर्वश्रेष्ठ हैं, मैं भी आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही हूं।” बाद में उन्होंने उनके साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा—“भारत और इटली की दोस्ती गहरी है।”

Giorgia Meloni

Giorgia Meloni

सुजुकी मोटर्स के चेयरमैन तोशीहिरो सुजुकी ने कहा था कि पिछले एक दशक में मोदी के सशक्त नेतृत्व और विनिर्माण क्षेत्र को मिले सहयोग से भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन गया है।

Toshihiro Suzuki

Toshihiro Suzuki

विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने भी मोदी की कूटनीतिक रणनीति की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्वाड सुरक्षा समूह के जरिए दीर्घकालिक सहयोग की नींव रखी है।

Ajay Banga

Ajay Banga

ये भी पढ़ेED की कार्रवाई तेज : सुरेश रैना-धवन से पूछताछ के बाद अब Robin Uthappa होंगे पेश

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन (PM Modi Birthday) पर दुनिया भर के नेताओं और उद्योग जगत की इन टिप्पणियों से साफ है कि उनकी वैश्विक पहचान केवल एक भारतीय नेता की नहीं, बल्कि एक ऐसे विश्व नेता की बन चुकी है, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज को और बुलंद किया है।

बंगाल