PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की शुरुआत की। वहां 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि समृद्ध परंपरा वाले बिहार में ऐसी स्थिति पैदा होगी, जहां मां के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाएगी।
मैंने कभी कल्पना नहीं की थी…
पीएम मोदी ने कहा, “मां ही तो हमारी दुनिया होती है, मां ही हमारा संस्कार होती है। कुछ दिन पहले बिहार में जो हुआ, उसकी न तो मैंने कल्पना की थी, न किसी बिहार के भाई-बहन ने की होगी और न ही हिंदुस्तान के किसी नागरिक ने ऐसा सोचा होगा।”
मेरी मां का अपमान नहीं हैं, बल्कि भारत की हर मां…
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं, जो केवल उनकी मां का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा, “ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं हैं, बल्कि भारत की हर मां, बहन और बेटी का अपमान हैं। मुझे पता है, जो पीड़ा मेरे दिल में है, वही दर्द बिहार के लोगों के दिल में भी है। हर मां-बेटी के सम्मान को चोट पहुंची है।”
मां का सम्मान सर्वोपरि है…
प्रधानमंत्री ने जनता से भावनात्मक जुड़ाव बनाते हुए कहा कि बिहार की परंपरा में मां का सम्मान सर्वोपरि है और ऐसे अपमानजनक शब्द सुनकर पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां को देवता के समान दर्जा दिया गया है और इस तरह के शब्द हमारी सभ्यता और संस्कार पर हमला हैं।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल दी और साथ ही विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उनकी मां का अपमान पूरे देश की माताओं का अपमान है।
ये भी पढ़े : पंजाब के AAP विधायक पुलिस हिरासत से एक स्कार्पियो में फरार, कांस्टेबल को मारी गोली

