होम = PM Modi = PM Modi ने की श्रीशैलम मंदिर में की पूजा, ध्यान केंद्र का करेंगे दौरा

PM Modi ने की श्रीशैलम मंदिर में की पूजा, ध्यान केंद्र का करेंगे दौरा

by | Oct 16, 2025 | PM Modi, देश

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने नंदयाल जिले के श्रीशैलम स्थित श्री भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में से एक है, जो एक ही परिसर में दोनों स्वरूपों के दर्शन का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान मल्लिकार्जुन का पंचमुरलु से रुद्राभिषेक किया, जिसमें गाय का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण शामिल होता है। इस दौरान मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी उनके साथ मौजूद रहे।

श्री शिवाजी ध्यान केंद्र का करेंगे दौरा

मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी श्री शिवाजी ध्यान केंद्र का दौरा करेंगे। यह केंद्र चार ऐतिहासिक किलों प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी के मॉडलों से घिरा एक ध्यान स्थल है। इसके मध्य में छत्रपति शिवाजी महाराज की ध्यान मुद्रा में भव्य प्रतिमा स्थापित है। यह स्मारक 1677 में शिवाजी महाराज की इस पवित्र स्थल की यात्रा की स्मृति में बनाया गया था और इसे श्री शिवाजी स्मारक समिति संचालित करती है।

कुरनूल में विकास योजनाओं का उद्घाटन

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी कुरनूल जाएंगे, जहां वे बिजली, रेलवे, रक्षा और पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे यहां ‘सुपर जीएसटी – सुपर बचत’ नामक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें वे आम जनता को जीएसटी सुधारों के फायदों के बारे में बताएंगे।

ये भी पढ़ेIndia Oil : भारत बंद करेगा रूस से तेल खरीद? ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप, लेकिन सच्चाई है अलग

कुरनूल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री नायडू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से राज्य में आध्यात्मिक और औद्योगिक दोनों क्षेत्रों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags : PM Modi

बंगाल