होम = Cover Story Latest = PM मोदी हुए इजरायल के लिए रवाना, बोले- ‘रणनीतिक साझेदारी को मिलेंगे नए लक्ष्य’

PM मोदी हुए इजरायल के लिए रवाना, बोले- ‘रणनीतिक साझेदारी को मिलेंगे नए लक्ष्य’

PM Modi visit Israel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 2 दिवसीय यात्रा के लिए इजराइल रवाना हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि वे अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ होने वाली मुलाकातों के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा इस मुलाकात का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

पीएम मोदी ने 2017 में की थी इज़रायल यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार और गुरुवार को इजराइल का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे और एक नवोन्मेषी और समृद्ध भविष्य के लिए अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि 2017 में इजराइल की यात्रा के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल की दूसरी यात्रा होगी, जिसने रक्षा, कृषि और जल प्रबंधन के क्षेत्र में नए रास्ते खोले थे।

विदेश मंत्रालय का आया बयान

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा था कि प्रधानमंत्री की इजराइल की दो दिवसीय यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और समय से चले आ रही रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगी। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगी और साझा चुनौतियों की समीक्षा करने के साथ-साथ दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत साझेदारी के साझा दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासों को पुनर्गठित करने का अवसर प्रदान करेगी।”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का दो दिवसीय इजराइल दौरा, क्यों खौफ में हैं पाकिस्तान-चीन, नेतन्याहू के बयान से दुनिया में मचा हड़कंप

बंगाल