होम = PM Modi = चीन में रेड कारपेट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, SCO समिट में विश्व नेताओं से करेंगे मुलाकात

चीन में रेड कारपेट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, SCO समिट में विश्व नेताओं से करेंगे मुलाकात

by | Aug 30, 2025 | PM Modi, देश

PM Modi China Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा समाप्त की और चीन के तियानजिन शहर पहुंचे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी होनी है.

प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

चीन के तियानजिन शहर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ.एयरपोर्ट पर उन्हें रेड कारपेट बिछाकर सम्मानित किया गया.पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी,जिसमें उन्होंने लिखा कि चीन के तियानजिन पहुंच गया हूं.एससीओ शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं.प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और वैश्विक मामलों पर चर्चा करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

भारत-जापान शिखर वार्ता की 15वीं बैठक में लिया भाग

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान शिखर वार्ता की 15वीं बैठक में भाग लिया. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.पीएम मोदी ने इस दौरान चार प्रमुख फैक्ट्रियों का दौरा किया, जिसमें से एक फैक्ट्री में भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए E10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का प्रोटोटाइप तैयार किया जा रहा है.यह बुलेट ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलने वाली है.

ये भी पढ़ें : Bihar Voter List : राजद और एआईएमआईएम ने की दावे-आपत्तियां दर्ज कराने को समय सीमा बढ़ाने की मांग

प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर वार्ता से पहले इंडिया-जापान बिजनेस फोरम को संबोधित किया और इस मंच पर कहा कि जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा मिलकर इस सदी की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी की जापान और चीन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और टैरिफ नीतियों के कारण भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव बढ़ा है.