Pm modi on new gst reforms : जीएसटी काउंसिल द्वारा मंजूर किए गए बड़े सुधारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने इसे आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा फैसला बताते हुए कहा कि नया जीएसटी अब और भी सरल हो गया है.
PM ने क्या कहा
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% में रह गया है. उन्होंने इसे दिवाली से पहले का डबल धमाका बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब GST और भी आसान हो गया है. घरों, छोटे व्यापारियों और उद्योगों,सभी को राहत मिलेगी. यह नया ढांचा GST 2.0 है.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “GST में किए गए सुधारों का सारांश यह है कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 रत्न जुड़ेंगे। GST प्रणाली सरल होगी, भारत के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा, उपभोग और विकास दर में वृद्धि होगी, व्यापार करने में आसानी होगी, निवेश और… pic.twitter.com/aMev4iWi8m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
22 सितंबर से लागू होगा नया जीएसटी
बता दें कि इससे पहले बीते दिन जीएसटी काउंसिल ने 12% और 28% के स्लैब खत्म करने का फैसला किया है. अब ज़रूरी सामान, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, रेस्टोरेंट में खाना, यात्रा, गैजेट्स और गाड़ियां भी सस्ती हो सकती हैं.यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे. 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से यह सबसे बड़े सुधारों में से एक माना जा रहा है.

