होम = देश = लंदन एयरपोर्ट पर विमान बना आग का गोला : टेकऑफ करते ही आसमान में गईं कई जान…

लंदन एयरपोर्ट पर विमान बना आग का गोला : टेकऑफ करते ही आसमान में गईं कई जान…

by | Jul 14, 2025 | देश

Plane crash at London Southend Airport : लंदन के साउथ एंड एयरपोर्ट पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक विमान रनवे से उड़ान भरते ही आग का गोला बन गया। चंद सेकंडों के भीतर आसमान में आग और धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

कहां और कब हुआ हादसा

दुर्घटनाग्रस्त विमान Beech B200 सुपरकिंग एयर था, जो नीदरलैंड के लेलिस्टैड के लिए उड़ान भरने वाला था। दोपहर करीब 3:45 बजे इस ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान ने टेकऑफ किया था, लेकिन कुछ ही पलों में तकनीकी गड़बड़ी या अन्य कारणों से यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अधिकतम 12 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है, लेकिन हादसे के वक्त उसमें कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

चश्मदीदों ने क्या कहा

चश्मदीदों के मुताबिक, घटना के ठीक बाद शाम चार बजे के आसपास उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना और देखा कि विमान पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “ऐसा लगा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। कुछ समझ नहीं आया कि इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया।” वहीं, ESN Report ने सोशल मीडिया पर इस हादसे की पुष्टि करते हुए लिखा, “अभी-अभी साउथएंड एयरपोर्ट पर एक बीचक्राफ्ट विमान को टेकऑफ करते हुए दुर्घटनाग्रस्त होते देखा गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब करीब 40 मिनट पहले एक सेसना विमान भी उसी रनवे से उड़ान भर चुका था। यह बेहद दुखद घटना है। कुछ ही देर पहले हमने विमान के क्रू को हाथ हिलाकर विदाई दी थी।”

सांसद डेविड बर्टन ने दी जानकारी

हादसे पर स्थानीय सांसद डेविड बर्टन-सैंपसन ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “मैं साउथएंड एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे के बारे में अवगत हूं। कृपया लोग उस स्थान से दूर रहें और सभी आपातकालीन सेवाओं को उनका कार्य करने दें। मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और प्रभावित परिवारों के साथ हैं।” फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। विमानन सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर छोटे विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एयरपोर्ट और प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Tags : Accident

बंगाल