होम = Cover Story Big = ‘देश के साथ हमेशा नेहरू-गांधी परिवार करता है समझौता’, पीयूष गोयल ने राहुल पर किया तीखा प्रहार

‘देश के साथ हमेशा नेहरू-गांधी परिवार करता है समझौता’, पीयूष गोयल ने राहुल पर किया तीखा प्रहार

Piyush Goyal On Rahul Gandhi: राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित AI समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। यूथ कांग्रेस के हालिया विरोध के बाद दिए गए अपने बयान में गोयल ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार का इतिहास “समझौते की राजनीति” से भरा रहा है, जिसकी शुरुआत जवाहरलाल नेहरू के दौर से हुई। गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश और जनता के हितों से बार-बार समझौता करते आए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी “नेगेटिव पॉलिटिक्स के पोस्टर बॉय” बन चुके हैं और उनकी राजनीति में राष्ट्रीय हित प्राथमिकता नहीं रहा।

सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि राहुल गांधी की बार-बार की विदेश यात्राएं, सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिए गए बयान देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। गोयल ने यह भी कहा कि राहुल गांधी विदेशी और भारत-विरोधी ताकतों के साथ निकटता रखते हैं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कथित “टूलकिट” का उपयोग कर भारत की अर्थव्यवस्था व संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश करते हैं।

राजीव गांधी और सोनिया गांधी के कार्यकाल

इतिहास की ओर इशारा करते हुए गोयल ने राजीव गांधी और सोनिया गांधी के कार्यकालों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बोफोर्स मामले, कथित विदेशी प्रभाव और मनमोहन सिंह सरकार के दौरान “एक्स्ट्रा-कॉन्स्टिट्यूशनल पावर” के इस्तेमाल जैसे आरोप दोहराए। गोयल के मुताबिक, उस दौर में समानांतर सत्ता केंद्र बनाकर सरकार चलाई गई, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को ठेस पहुंची।

राहुल गांधी कठपुतली है

अपने बयान के अंत में गोयल ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी और भारत-विरोधी शक्तियों की “कठपुतली” की तरह काम कर रहे हैं और संसद से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक उनका रवैया असहिष्णु रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल नियंत्रित सवाल चाहते हैं और आलोचनात्मक सवालों को राजनीतिक साजिश बताकर टाल देते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनावी माहौल गर्म है और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज़ हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: वायरल वीडियो से लेकर ट्रैवल अलर्ट तक, जेजू आइलैंड विवाद में भारत की सख़्त एडवाइज़री, जानिए पूरा मामला

बंगाल