होम = देश = टंकी फुल कराने से पहले रुकिए! 18 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर का ताजा भाव

टंकी फुल कराने से पहले रुकिए! 18 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर का ताजा भाव

by | Dec 18, 2025 | देश

Petrol Diesel Price Today: अगर आप आज गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ईंधन के नए दाम जरूर जान लें। सरकारी तेल कंपनियों ने 18 दिसंबर के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। कुछ शहरों में कीमतों में हल्का बदलाव देखा गया है, जबकि बड़े महानगरों में दाम स्थिर बने हुए हैं।

क्या है ताजा अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

ये जानकारी बहुत जरुरी

पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। इनके दाम अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स पर निर्भर करते हैं। रुपये में कमजोरी आते ही ईंधन महंगा हो सकता है। आप अपने शहर के ताजा रेट ऑनलाइन या SMS के जरिए भी आसानी से जान सकते हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर या तय नंबर पर मैसेज भेजकर तुरंत कीमत चेक की जा सकती है।

ये भी पढ़े: कोहरे और जहर भरी हवा का डबल अटैक! दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, जानें आज का पूरा हाल

बंगाल