होम = देश = Mann ki Baat : जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा– अपनाइए स्वदेशी

Mann ki Baat : जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा– अपनाइए स्वदेशी

by | Sep 28, 2025 | देश

Mann ki Baat : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 126वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इस बार पीएम ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया और नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक देशी सामान का उपयोग करें।

जुबीन गर्ग को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में दिवंगत हुए मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग को याद किया। उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग का असम की संस्कृति से गहरा जुड़ाव था और उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

असामयिक निधन से शोक में डूबा असम

गौरतलब है कि 19 सितंबर को सिंगापुर में जुबीन गर्ग का आकस्मिक निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर पहले दिल्ली लाया गया और फिर असम ले जाया गया। 23 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में शामिल होने सिंगापुर गए थे। फिलहाल, उनके निधन की जांच जारी है।

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर सभी लोग खादी और अन्य स्वदेशी उत्पाद खरीदें। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद खादी का आकर्षण कम हुआ था, लेकिन पिछले 11 वर्षों में इसमें भारी वृद्धि हुई है।

“वोकल फॉर लोकल” का संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि खादी सिर्फ वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि खादी और स्वदेशी उत्पाद खरीदते समय गर्व से कहें — “यह स्वदेशी है” और इसे सोशल मीडिया पर वोकल फॉर लोकल के रूप में साझा करें।

ये भी पढ़े : BCCI Chairman : BCCI के नए अध्यक्ष मिथुन मनहास, जम्मू-कश्मीर से पहला क्रिकेटर अध्यक्ष पद पर

बंगाल