Parliament Monsoon Session: लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ है। जहां राज्यसभा में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा तो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भड़क गए। नड्डा ने पीएम मोदी पर की गई टिप्पणियों को अपमानजनक तो बताया ही साथ ही खड़गे पर ऐसी टिप्पणी कर दी कि उन्हें माफी मांगनी पड़ गई।
PM मोदी पर निशाना साध रहे थे खड़गे
दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम मोदी के पाकिस्तान जाने को लेकर निशाना साध रहे थे। जिसे सुनते ही नड्डा भड़क उठे और खड़गे पर हमला बोलते हुए कहा, “जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री पर टिप्पणियां की हैं, वह ठीक नहीं। मोदी जी आज विश्व के सबसे पॉपुलर लीडर हैं और 11 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं। यह पार्टी के लिए ही नहीं देश के लिए भी गौरव की बात है।”
#WATCH | Discussion on Operation Sindoor | Leader of House in Rajya Sabha JP Nadda says, "He (RS LoP Mallikarjun Kharge) is a very senior leader but the way in which he had commented on the PM…I can understand his pain. He (PM Modi) has been there since 11 years now. He happens… pic.twitter.com/xqS4qLOOTt
— ANI (@ANI) July 29, 2025
नड्डा ने खड़गे पर की टिप्पणी
जेपी नड्डा ने आगे खड़गे को संबोधित (Parliament Monsoon Session) करते हुए कहा, “लेकिन आप पार्टी से इतने जुड़ गए हैं कि आपके लिए देश का विषय गौण हो जाता है और आप अपना मेंटल बैलेंस यानी मानसिक संतुलन खो कर उन शब्दों का प्रयोग करते हैं।” नड्डा द्वारा खड़गे के मानसिक संतुलन पर की गई टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा हो गया। उपसभापति हरिवंश नारायण ने मामले को शांत करने की कोशिश भी की, लेकिन विपक्षी सांसद शांत नहीं हुए। जिसके बाद जेपी नड्डा को माफी मांगनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: 10 दिनों के भीतर चीफ जस्टिस की अदालत में होगी सुनवाई, 107 लोगों ने दाखिल की थी याचिका
हंगामा बढ़ा तो जे पी नड्डा ने कहा, “मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। मैं मानसिक संतुलन (Parliament Monsoon Session) नहीं कहना चाहता था। उन्होंने भावावेश में ये शब्द कहे हैं। उस शब्द को हटाकर भावावेश कर दीजिए।” हालांकि नड्डा के इन बयानों के बाद भी सदन में हंगामा जारी रहा।
यह भी देखें: Haridwar Stampede: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मनसा देवी मंदिर को लेकर सरकार पर साधा निशाना

