Smriti-Palash Wedding Controversy: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल की 23 नवंबर को होने वाली शादी अचानक रुक गई। शुरू में वजह स्मृति के पिता की स्वास्थ्य बताई गई, लेकिन सोशल मीडिया पर कथित चैट्स के वायरल होते ही मामले ने पूरी तरह नया मोड़ ले गया। इन वायरल चैट्स में मैरी डी’कॉस्टा नाम की महिला का नाम सामने आया, जिस पर अफवाहें थीं कि इन्हीं की वजह से शादी टली। अब मैरी ने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत बयान जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
पहले ही हो चूका था पलाश का पर्दाफाश
मैरी ने बताया कि पलाश के साथ बातचीत 29 अप्रैल से 30 मई 2025 के बीच हुई थी और यह संपर्क सिर्फ एक महीने चला। उन्होंने साफ कहा “मैं उन्हें कभी नहीं मिला, न किसी तरह का रिश्ता था। जुलाई में ही मैंने उनका पर्दाफाश किया था, पर तब उन्हें कोई जानता नहीं था, इसलिए बात फैल नहीं सकी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह न कोरियोग्राफर हैं और न ही वह महिला जिसके साथ ‘धोखे’ की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैरी के अनुसार, रेडिट पर वायरल हुए चैट स्क्रीनशॉट उन्होंने ही पोस्ट किए थे, लेकिन उनका अकाउंट बाद में डीएक्टिवेट (Deactivate) हो गया।

मैरी डी’कॉस्टा ने किया खुलासा
दावा है कि चैट्स का मंधाना–पलाश की शादी से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वे पुरानी हैं। मगर वायरल होने के बाद मैरी को भारी ट्रोलिंग, गलत पहचान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने लिखा “मुझे अपना अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा। इतना नफरत भरा माहौल कभी नहीं सोचा था। कुछ लोग गलतफहमी में मुझे दोष दे रहे हैं, जबकि मैं स्मृति मंधाना की बहुत इज्जत करती हूं।”
अपनी पोस्ट के दूसरे हिस्से में मैरी ने मीडिया और सोशल यूजर्स से अपील भी की “कृपया गलत जानकारी न फैलाएं, मेरी तस्वीरें इस्तेमाल न करें। मेरे नाम से कई फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं, उन पर भरोसा न करें।” फिलहाल, शादी टलने की असल वजह पर आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन मैरी डी’कॉस्टा के खुलासे ने इस विवाद को और दिलचस्प मोड़ दे दिया है।
ये भी पढ़े: तालिबान के किलर ड्रोन ने पाकिस्तान में मचाई दहशत, ISIS ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

