होम = देश = कक्षा 3 से 12 तक स्कूलों में पढ़ाया जाएगा Operation Sindoor , NCERT के सिलेबस का होगा हिस्सा

कक्षा 3 से 12 तक स्कूलों में पढ़ाया जाएगा Operation Sindoor , NCERT के सिलेबस का होगा हिस्सा

by | Jul 26, 2025 | देश

Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमला के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर जल्द ही कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों की पाठ्यपुस्तकों का हिस्सा होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की रक्षा रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया पर एनसीईआरटी एक विशेष कक्षा मॉड्यूल विकसित कर रहा है. जिसके तहत ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा.

दो भागों में होगा पाठ्यपुस्तकों में शामिल

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन मॉड्यूल को पाठ्यपुस्तकों में दो भागों में शामिल किया जाएगा. पहला भाग कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए और दूसरा कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए.

ये भी पढ़ें : Bihar assembly polls : NDA सरकार या नीतीश कुमार…किससे नाराज है चिराग पासवान ?

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ( एनसीईआरटी ) द्वारा तैयार विशेष मॉड्यूल में पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की रणनीतिक सैन्य प्रतिक्रिया पर केंद्रित 8 से 10 पृष्ठ होंगे. इसका उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि राष्ट्र आतंकवादी खतरों पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं और रक्षा, कूटनीति और मंत्रालयों के बीच समन्वय राष्ट्रीय सुरक्षा में कैसे भूमिका निभाते हैं.

ऑपरेशन सिंदूर क्या है

जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था.  22 अप्रैल 2025 को  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में  26 लोगों को उनके परिवार के सदस्यों के सामने आतंकियों ने गोली मार दी थी. जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की.