होम = देश = नीतीश कुमार का हिजाब विवाद: अरब मीडिया में भी छाया, भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर उठे सवाल

नीतीश कुमार का हिजाब विवाद: अरब मीडिया में भी छाया, भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर उठे सवाल

by | Dec 17, 2025 | देश

Nitish Kumar Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर को आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान विवादित घटना के केंद्र में आ गए। इस दौरान उन्होंने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींच दिया। यह घटना केवल राष्ट्रीय मीडिया तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, खासकर मुस्लिम बहुल देशों में भी चर्चा का विषय बनी।

व्यवहार पर उठे सवाल

तुर्की, क़तर और पाकिस्तान जैसे देशों के मीडिया ने इस घटना की आलोचना की। पाकिस्तान में लोगों ने भारत में मुसलमानों की स्थिति पर सवाल उठाए। इस विवाद ने नीतीश कुमार की सार्वजनिक छवि को भी प्रभावित किया है। दो दशक से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार की पहचान आमतौर पर संयमित और शांतिप्रिय छवि वाली रही है, लेकिन इस घटना ने उनके व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विपक्ष का वार

विपक्षी दलों ने भी इस अवसर का फायदा उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की उम्र और सेहत अब किसी अहम सरकारी जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त नहीं रही। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया, इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया। विशेष ध्यान देने योग्य है कि यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं। पश्चिम एशिया में भारत के बड़े कारोबारी साझेदार हैं और लाखों भारतीय कामगार वहां काम कर रहे हैं। इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर भी असर पड़ सकता है।

वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को नुकसान

इस घटना की तुलना जून 2022 में हुई नूपुर शर्मा विवाद से की जा रही है, जब पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के कारण मुस्लिम देशों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उस समय BJP ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निष्कासित किया था और कहा गया था कि इससे भारत की विदेश नीति और पश्चिम एशिया में छवि को नुकसान हुआ। नीतीश कुमार का यह विवाद भी वैश्विक स्तर पर भारत के संवेदनशील धार्मिक वातावरण और राजनीतिक व्यवहार पर सवाल उठाता दिख रहा है।

ये भी पढ़े: रेलवे की बड़ी राहत: अब 10 घंटे पहले पता चलेगा वेटिंग और RAC टिकट का स्टेटस, जाने क्या है नए बदलाव

बंगाल