होम = देश = 1 अक्टूबर से लागू हुए नए नियम: LPG, रेलवे टिकट, UPI और NPS में बदलाव

1 अक्टूबर से लागू हुए नए नियम: LPG, रेलवे टिकट, UPI और NPS में बदलाव

by | Oct 1, 2025 | देश

Rules Change : अक्तूबर का महीना शुरू होते ही कई बड़े नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। ये नए नियम सीधे तौर पर आम लोगों की जेब और सुविधाओं पर असर डालेंगे। चाहे बात LPG सिलेंडर की कीमतों की हो, रेल टिकट बुकिंग प्रक्रिया की या फिर UPI लेन-देन और NPS निवेश की। हर जगह कुछ न कुछ नया लागू हो चुका है। ऐसे बदलावों की जानकारी समय पर होना जरूरी है, ताकि आप उनका फायदा उठा सकें और किसी असुविधा से बचें।

रेलवे टिकट बुकिंग में बदलाव

भारतीय रेलवे ने आज से टिकट रिजर्वेशन के नियमों में संशोधन किया है। अब रिजर्वेशन खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट तक सिर्फ वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा है। यह नियम आईआरसीटीसी (IRCTC) वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगा।

NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) में नई सुविधा

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने NPS से जुड़े नए प्रावधान लागू किए हैं। इसके तहत अब नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के निवेशक एक ही PAN या PRAN नंबर पर एक से अधिक योजनाओं में निवेश कर सकेंगे। इससे निवेशकों को अपने रिटायरमेंट फंड को बेहतर तरीके से मैनेज करने का अवसर मिलेगा।

UPI ट्रांजैक्शन में नए नियम

यूपीआई इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अहम बदलाव किए गए हैं। अब UPI ऐप पर किसी से सीधे पैसे मांगने की सुविधा (P2P Collect) बंद कर दी गई है। NPCI ने बढ़ती फ्रॉड घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है। इसके अलावा अब UPI के जरिए 5 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन संभव है, जबकि पहले यह लिमिट केवल 1 लाख रुपये थी।

ये भी पढ़ेChidambaram : चिदंबरम का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं हुई पाकिस्तान पर कार्रवाई

LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा

त्योहारी सीजन से ठीक पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल गैस (Rules Change) सिलेंडर 1580 रुपये से बढ़कर 1595.50 रुपये का हो गया है। यानी कीमत में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बंगाल