NEET-SS 2025 Exam Postponed: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी (NEET-SS 2025) को स्थगित कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अब यह परीक्षा 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। पहले NEET-SS परीक्षा की तिथियां 07 और 08 नवंबर 2025 निर्धारित थीं, लेकिन अब इन तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है।
उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी और अपडेट के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
NBEMS के अनुसार, NEET-SS 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मिलेगी।
ये भी पढ़े – Shoe Throwing Incident : CJI पर जूता फेंकने वाला वकील की बढ़ी मुश्किल, दीवाली के बाद होगी सुनवाई
NEET-SS 2025 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर NEET-SS 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर नया रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन पत्र (Application Form) को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

