होम = PM Modi = PM Modi 75th Birthday : देश-विदेश की बधाइयों से सजा पीएम मोदी का जन्मदिन, ट्रंप ने भी किया खास कॉल

PM Modi 75th Birthday : देश-विदेश की बधाइयों से सजा पीएम मोदी का जन्मदिन, ट्रंप ने भी किया खास कॉल

by | Sep 17, 2025 | PM Modi, देश

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए हैं। इस खास मौके पर देश और दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। राजनीतिक हस्तियों, अंतरराष्ट्रीय नेताओं और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत साझा की। उन्होंने लिखा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शानदार फोन कॉल हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वह अद्भुत काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आपने अपने असाधारण नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है।”

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा की प्रार्थना

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर विशेष प्रार्थना की। उन्होंने मरघट हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा, “भगवान मोदी जी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और उन्हें और शक्ति प्रदान करें।”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी को “विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता” बताते हुए बधाई दी। नड्डा ने एक्स पोस्ट के जरिए लिखा, “नये भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानसेवक आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।”

गृहमंत्री अमित शाह का संदेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को “त्याग और समर्पण का प्रतीक” और “राष्ट्र प्रथम की जीवंत प्रेरणा” बताया। शाह ने कहा, “मोदी जी ने पाँच दशक से अधिक समय से बिना थके देशवासियों के कल्याण के लिए कार्य किया है। वह करोड़ों लोगों की प्रेरणा हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर से भी बधाई संदेशों की बौछार हो रही है। यह दिन न केवल उनके लिए बल्कि उनके समर्थकों और देश के लिए भी खास है। शुभकामनाओं का यह सिलसिला लगातार जारी है।

ये भी पढ़े : PM Modi 75th Birthday : पीएम मोदी का साधारण परिवार से ‘असाधारण सफर’, पढ़े प्रेरणादायी जीवन यात्रा

बंगाल