होम = टेक = हैकर्स पर Meta की बड़ी चोट, WhatsApp में आया ‘डिवाइस लिंकेज वॉर्निंग’ फीचर, अब अकाउंट हैक करना होगा मुश्किल

हैकर्स पर Meta की बड़ी चोट, WhatsApp में आया ‘डिवाइस लिंकेज वॉर्निंग’ फीचर, अब अकाउंट हैक करना होगा मुश्किल

by | Mar 14, 2026 | टेक, देश

WhatsApp security Update: ऑनलाइन ठगी और अकाउंट हैकिंग के बढ़ते मामलों के बीच टेक कंपनी Meta Platforms ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म WhatsApp, Facebook और Messenger पर नए एंटी-स्कैम टूल्स लॉन्च करने की घोषणा की है। इन टूल्स का मकसद यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड पहचानने और उससे बचाने में मदद करना है। कंपनी के मुताबिक नए सिस्टम में इन-ऐप अलर्ट, मजबूत सेफ्टी कंट्रोल और वित्तीय संस्थानों व टेक कंपनियों के साथ साझेदारी जैसी कई सुरक्षा सुविधाएं शामिल की गई हैं।

‘Device Linkage Warning’ फीचर

सबसे बड़ा बदलाव WhatsApp में देखने को मिलेगा, जहां अब Device Linkage Warning नाम का नया फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर यूजर्स को तब अलर्ट करेगा जब कोई संदिग्ध डिवाइस उनके अकाउंट से जुड़ने की कोशिश करेगा। दरअसल, व्हाट्सऐप का Linked Devices फीचर यूजर्स को लैपटॉप, टैबलेट या अन्य डिवाइस से अपनी चैट एक्सेस करने की सुविधा देता है। लेकिन कई बार साइबर ठग इसी फीचर का गलत फायदा उठाकर किसी के अकाउंट पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं।

क्या है नई सुविधा

नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत यदि कोई अनजान डिवाइस लिंक करने की कोशिश करता है तो यूजर के फोन पर तुरंत चेतावनी संदेश दिखाई देगा। इस अलर्ट में साफ बताया जाएगा कि जिस डिवाइस को लिंक किया जा रहा है, उसे आपकी चैट तक पहुंच मिल सकती है। साथ ही यूजर्स को रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह भी दी जाएगी।

स्कैमर्स के खिलाफ AI का इस्तेमाल

सिर्फ व्हाट्सऐप ही नहीं, बल्कि Messenger और Facebook पर भी सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। कंपनी मैसेंजर पर AI-पावर्ड स्कैम डिटेक्शन सिस्टम को और ज्यादा देशों में लागू करने की योजना बना रही है। इस सिस्टम के तहत अगर किसी नए कॉन्टैक्ट के साथ बातचीत में धोखाधड़ी से जुड़े संकेत मिलते हैं, तो मैसेंजर तुरंत यूजर को चेतावनी देगा। इससे यूजर्स को संभावित स्कैम को पहचानने और समय रहते सतर्क रहने में मदद मिलेगी।

यूजर्स की सुरक्षा पर फोकस

टेक विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन कम्युनिकेशन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में कंपनियों के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया है।

Meta Platforms का कहना है कि इन नए फीचर्स का उद्देश्य यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित अनुभव देना और ऑनलाइन ठगी के मामलों को कम करना है। आने वाले समय में कंपनी और भी नए सुरक्षा टूल्स जोड़ने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: कुत्ते ने काटा, चार महीने बाद भौंकने लगा लड़का… मिर्जापुर में चौंकाने वाला मामला

बंगाल