होम = देश = कोलकाता गैंगरेप कांड की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने , दुष्कर्म की हुई पुष्टि, शरीर पर काटने-खरोंचने के निशान

कोलकाता गैंगरेप कांड की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने , दुष्कर्म की हुई पुष्टि, शरीर पर काटने-खरोंचने के निशान

by | Jun 28, 2025 | देश

Kolkata Law College Gang Rape Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज में गैंगरेप पीड़िता छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में छात्रा की मेडिकल जांच की गई थी। कस्बा पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्रा के साथ जबरदस्ती करने, शरीर पर काटने और खरोंचने के निशान हैं। उसके साथ मारपीट भी की गई है।

गार्ड गिरफ्तार

इस गैंगरेप को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को 1 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ऊपर आरोप है कि सब कुछ आंखों से देखने के बाद भी वह चुप रहा। उसने गेट नहीं खोला।

कल्याण बनर्जी का विवादित बयान

इस शर्मनाक घटना को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अब पुलिस को तो नहीं बैठा सकते। अगर कोई दोस्त अपने दोस्त का रेप कर रहा है तो फिर इसमें क्या किया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला

राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में 25 जून की रात को लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस बलात्कार मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक कॉलेज का पूर्व छात्र और टीएमसी का नेता बताया जा रहा। यह घटना 25 जून की रात में साढ़े 7 बजे से 10 बजकर 50 मिनट के बीच हुई है।

पड़ा घबराहट का दौरा

पीड़िता ने जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके मुताबिक पहले उन्होंने यौन संबंध बनाने के इरादे से मजबूर किया। लड़की ने जब इंकार कर दिया तो उसे पीछे धकेल दिया। लड़की रोने लगी और बोली मुझे जाने दो। लड़की रिलेशनशिप में थी और कि मैं अपने बॉयफ्रेंड से बहुत प्यार करती हूं। वो लोग नहीं माने। लड़की को घबराहट का दौरा पड़ा और साँसे फूलने लगी। वो लोग तब भी उसकी मदद नहीं कर रहे थे।

हॉकी स्टिक से मारा

कॉलेज का मेनगेट बंद था, गार्ड असहाय खड़ा था। वो मदद नहीं कर पाया। इसके बाद लड़की को रूम में ले गए। लड़की ने तीनों आरोपियों के पैर छुए। इसके बाद लड़की को गार्ड रूम में ले जाया गया। उन्होंने कपड़े उतारकर रेप करना शुरू कर दिया। आरोपी ने रेप के दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। धमकी दी गई कि उसके बॉयफ्रेंड और माता-पिता को मार देंगे। रेप के बाद जब लड़की बाहर निकल रही थी तो हॉकी स्टिक से मारा।

 

भगवान की शरण में यूपी का माफिया डॉन! जे.जे. शूटआउट का आरोपी बृजेश सिंह बना जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष

बंगाल