Kapil Sharma cafe firing accused arrest : कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर फायरिंग की साजिश में शामिल शूटर बंधु मान सिंह को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। बंधु मान सिंह का संबंध गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से था। इस घटना के बाद वह भारत लौट आया था।
जांच जारी
साथ ही, उसकी लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन से भी बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता माना है और मामले की जांच जारी है।
दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
दिल्ली पुलिस ने बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसे कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर हुई फायरिंग का मुख्य शूटर बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इस शख्स ने फायरिंग की साजिश को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से पूरे षड्यंत्र की परतें उजागर करने और इसमें शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। जांच में यह भी पता चला है कि मान सिंह लंबे समय से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और उनके निर्देश पर ही यह वारदात की गई।
पुलिस कर रही नेटवर्क और वित्तीय जांच
अब पुलिस उनके नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और गिरोह की गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है, ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके और इसमें शामिल सभी लोगों को पकड़ा जा सके।
ये भी पढ़े : अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-चंडीगढ़ ट्रैक का किया निरीक्षण, स्टाफ को दी नई दिशा

