होम = देश = गोवा क्लब अग्निकांड : विदेश भागे लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड में घेराबंदी, अब लौटेंगे जेल की ओर!

गोवा क्लब अग्निकांड : विदेश भागे लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड में घेराबंदी, अब लौटेंगे जेल की ओर!

by | Dec 11, 2025 | देश

Goa Night Club Fire : गोवा नाइट क्लब आग हादसे में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को फुकेट के एक होटल से पकड़ लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि इन्हें गुरुवार शाम तक भारत लाया जा सकता है।

घटना के बाद तुरंत विदेश भाग गए थे आरोपी

यह हादसा शनिवार और रविवार की रात, 6 दिसंबर को हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। आग लगने के कुछ ही घंटे बाद ये दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे।

पासपोर्ट रद्द, इंटरपोल नोटिस जारी

गोवा सरकार के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने दोनों आरोपियों के पासपोर्ट रद्द कर दिए। इसके अलावा, इंटरपोल की ओर से ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था, ताकि उनकी लोकेशन पता लगाकर गिरफ्तारी की जा सके।

कोर्ट में भी नहीं मिली राहत

सौरभ और गौरव लूथरा ने दिल्ली की अदालत में ट्रांजिट अग्रिम जमानत लेने की कोशिश की थी, ताकि भारत लौटते ही उन्हें गिरफ्तार न किया जाए। लेकिन अदालत ने गोवा सरकार से जवाब मांगा और सुनवाई अगले दिन तक के लिए टाल दी। इसलिए दोनों को कोई राहत नहीं मिल सकी।

भारत वापसी के बाद आगे की कार्रवाई

जैसे ही इन दोनों आरोपियों को भारत लाया जाएगा, पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गोवा पुलिस इस मामले में तेज़ी से काम कर रही है, क्योंकि यह हादसा राज्य के सबसे बड़े हादसों में से एक माना जा रहा है।

बंगाल