होम = देश = कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान: “सनातनियों से दूरी बनाए रखें”, उठी राजनीतिक हलचल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान: “सनातनियों से दूरी बनाए रखें”, उठी राजनीतिक हलचल

by | Oct 19, 2025 | देश

Siddaramaiah : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि लोगों को अपनी संगति सोच-समझकर चुननी चाहिए और ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो समाज में प्रगतिशील बदलावों का विरोध करते हैं।

क्य कहा सिद्धारमैया ने?

सिद्धारमैया ने कहा, “अपनी संगति सही रखें। उन लोगों के साथ रहें जो समाज के उत्थान और समानता के लिए काम कर रहे हैं, न कि उनके साथ जो सामाजिक सुधारों के खिलाफ हैं।”

मुख्यमंत्री ने आरएसएस और संघ परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन संगठनों ने हमेशा डॉ. बी.आर. आंबेडकर और उनके द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान का विरोध किया है। आज भी समाज में कुछ कट्टर और रूढ़िवादी तत्व मौजूद हैं जो समानता और न्याय की राह में बाधा बन रहे हैं।

मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की पर भी बोले

उन्होंने हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घटना समाज में जड़ जमा चुकी संकीर्ण मानसिकता का उदाहरण है। सिद्धारमैया ने कहा, “मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना न सिर्फ अस्वीकार्य है, बल्कि यह दर्शाती है कि समाज में अब भी ऐसे लोग हैं जो बदलाव से डरते हैं। इस तरह की घटनाओं की निंदा हर वर्ग को करनी चाहिए, तभी हम सच्चे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे।”

ये भी पढ़े दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा एक्शन! फेक वीडियो फैलाने वालों पर कसा शिकंजा, चेतावनी हुई जारी

उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। विरोधी दलों ने सिद्धारमैया के वक्तव्य को हिंदू भावनाओं पर हमला बताया है, जबकि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इसे सामाजिक समानता के समर्थन में दिया गया वक्तव्य करार दिया है।

बंगाल