Jio Plan : आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट के बिना जिंदगी की कल्पना करना मुश्किल है। कामकाज से लेकर मनोरंजन और पढ़ाई तक, हर जगह स्मार्टफोन और डेटा की जरूरत होती है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरह के रिचार्ज प्लान लेकर आती रहती हैं। देश में करोड़ों ग्राहकों को सेवाएं देने वाली रिलायंस जियो भी समय-समय पर ऐसे ऑफर पेश करती है, जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा फायदे देते हैं। इन्हीं में से एक है जियो का 448 रुपये वाला रिचार्ज प्लान, जो इन दिनों ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
कितने दिन की वैलिडिटी होगी?
जियो के इस वैल्यू पैक में ग्राहकों को कुल 84 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद लगभग तीन महीने तक आपको दोबारा रिचार्ज की चिंता नहीं करनी होगी।
किसके लिए है यह प्लान लाभकारी?
यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बिल्कुल सही है, जिनका इंटरनेट इस्तेमाल ज्यादा नहीं है और जो मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS पर निर्भर रहते हैं। खासकर ऐसे लोग जो घर या ऑफिस पर Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं, वे कम कीमत में लंबे समय तक मोबाइल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS
इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, मैसेजिंग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसमें ग्राहकों को 1000 SMS भी दिए जा रहे हैं।
मुफ्त सब्सक्रिप्शन का फायदा
रिचार्ज कराने पर आपको सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा ही नहीं, बल्कि जियो टीवी और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यानी मनोरंजन और डाटा स्टोरेज का मजा भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के।
ये भी पढ़े : भारत में लॉन्च हुआ ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन: ₹399 में मिलेगा एक्सेस, UPI पेमेंट सपोर्ट भी
क्यों है यह बेहतर विकल्प?
बढ़ती महंगाई के दौर में जहां कई टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान्स की कीमत बढ़ा रही हैं, वहीं जियो का यह 448 रुपये वाला पैक एक सस्ता और टिकाऊ विकल्प बनकर सामने आया है। इसमें ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और अतिरिक्त बेनिफिट्स एक साथ मिलते हैं।

