Rath Yatra: ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। गुजरात के अहमदाबाद के जमालपुर स्थित मंदिर में सुबह मंगला आरती की गई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ शामिल हुए। भगवान को खिचड़ी का भोग लगा फिर 7 बजे से यात्रा शुरू की गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पहिंद विधि कर रथ यात्रा शुरू की। इस विधि में रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई जाती है। रात में भगवान मंदिर लौट आएंगे। वहीं पुरी में भगवान दोपहर 1 बजे रथ में बैठेंगे।
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री जगन्नाथजी मंदिर में मंगल आरती की और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।#RathYatra pic.twitter.com/CtUxvF5dQ4
[adinserter block="13"]— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
ओडिशा के पुरी में दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा निकाली जाती है। 9:30 में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा को बाहर लाने की विधियां शुरू हो जाएगी। रथों की पूजा करने के बाद उन्हें उसमें बैठाया जाएगा। 3 बजे पुरी राजपरिवार के दिव्य सिंह देव रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाएंगे फिर यात्रा की शुरुआत होगी। इसमें भगवान अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 3 किलोमीटर दूर गुंडीचा मंदिर जाएंगे। यह उनके मौसी का घर है। राजस्थान के उदयपुर में भगवान जगन्नाथ 80 किलो के चांदी के रथ में सवार होंगे।
#WATCH | ओडिशा: आज से शुरू होने वाली वार्षिक रथ यात्रा के लिए पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/I1zXERR2HH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज से भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा शुरू होने पर श्री जगन्नाथजी मंदिर में रथ खींचने के लिए अन्य लोगों के साथ शामिल हुए। pic.twitter.com/O0m9kxRIxK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
पुरी रथ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क है। पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसमें देश विदेश से लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार शाम तक 1 लाख श्रद्धालु पुरी पहुंच चुके हैं। इस साल पहली बार इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। यहां से पूरे उत्सव पर बारीकी से नजर रखी जा रही। 275 से ज्यादा AI सक्षम CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, उधमपुर में एक आतंकी को मार गिराया