होम = देश = ‘ISI, पाक जिंदाबाद’…लाल किला धमाके के बाद महानगरी एक्सप्रेस पर मिले धमकी भरे संदेश, हाई अलर्ट जारी

‘ISI, पाक जिंदाबाद’…लाल किला धमाके के बाद महानगरी एक्सप्रेस पर मिले धमकी भरे संदेश, हाई अलर्ट जारी

by | Nov 12, 2025 | देश

Mumbai-Chennai express : मुंबई और चेन्नई के बीच चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस में बुधवार सुबह एक धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया। संदेश में ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ और ‘आईएसआई’ जैसे देश-विरोधी नारे लिखे थे और यह चेतावनी दी गई थी कि ‘ट्रेन में बम है’।

देश-विरोधी नारों से सुरक्षा में चूक नहीं

जानकारी के अनुसार, संदेश ट्रेन के एक डिब्बे के शौचालय में लिखा गया था। इसे सबसे पहले दादर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने देखा और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद, पूरे रूट के रेलवे स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया।

डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने की जांच

सुबह 8.30 बजे भुसावल स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे पुलिस (GRP) ने संयुक्त जांच अभियान शुरू किया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (BDS) को बुलाकर ट्रेन के हर डिब्बे, सीट, सामान रखने की रैक और शौचालय की गहन जांच की गई। यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई।

कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली

करीब एक घंटे तक चलने वाली जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद महानगरी एक्सप्रेस को सुबह 9 बजे आगे के लिए रवाना किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक पी.आर. मीणा ने कहा, “पूरे वाहन की बम निरोधक दस्ते द्वारा जांच की गई है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। यह घटना किसी शरारती या दुष्कर्म की वजह से हो सकती है, जांच जारी है।”

बंगाल