होम = देश = वैश्विक बदलावों के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, निर्मला ने कहा- 8% GDP ग्रोथ पर फोकस

वैश्विक बदलावों के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, निर्मला ने कहा- 8% GDP ग्रोथ पर फोकस

by | Oct 3, 2025 | देश

Finance Minister Nirmala Sitharaman : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में कहा कि आज हमें केवल वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटना ही नहीं है, बल्कि व्यापार, वित्त और ऊर्जा से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का भी सामना करना जरूरी है।

8% GDP ग्रोथ पर फोकस

वित्त मंत्री ने बताया कि भारत आठ प्रतिशत GDP ग्रोथ हासिल करने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यवस्था में बदलाव केवल अस्थायी समस्या नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा संरचनात्मक परिवर्तन है। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद, भारत की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है कि वह बाहरी झटकों को सह सकती है और उनसे उबर सकती है।

G-20 शिखर सम्मेलन का दिया उदाहरण

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऐसे आर्थिक सम्मेलन भारत की नीतियों और रणनीतियों को दिशा देते हैं, और इसका असर वैश्विक मंचों पर भी दिखता है। उन्होंने 2023 के G-20 शिखर सम्मेलन को भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता का उदाहरण बताया।

2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो-ट्रैक दृष्टिकोण अपनाया है—2047 तक भारत को विकसित देश बनाना और आत्मनिर्भर भारत के जरिए उस लक्ष्य तक पहुंचना।

चुनौतियों का करेंगे डटकर सामना

निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज की दुनिया व्यापार, वित्त और ऊर्जा असंतुलनों से जूझ रही है। इन असंतुलनों ने उद्योग, निवेश और ऊर्जा निर्भरता को प्रभावित किया है। चुनौती केवल अनिश्चितताओं से निपटना नहीं, बल्कि इन स्थायी असंतुलनों का डटकर सामना करना है।

ये भी पढ़े : Share Market Update : सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट, टाटा स्टील और ऐक्सिस बैंक में बढ़त

बंगाल